सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress to stage a sit-in today over issues of disasters and corruption.

Uttarkashi News: आपदा और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेसी आज देगी धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Congress to stage a sit-in today over issues of disasters and corruption.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में भ्रष्टाचार और आपदा राहत कार्यों की अनदेखी पर आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने विभिन्न मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का एलान किया है।
Trending Videos


उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रेस नोट जारी कर कहा कि जनपद में आई आपदा के बाद सुरक्षात्मक कार्य अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास व राहत पैकेज की दिशा में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया है जिससे प्रभावित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने हर्षिल झाला में शराब की दुकान खोलने का मुद्दा उठाते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। सभी गंभीर मुद्दों को लेकर शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed