{"_id":"69c13b3be97d78ba670f9afc","slug":"deepika-secured-the-first-position-in-speech-review-and-essay-writing-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118821-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भाषण में समीक्षा व निबंध में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भाषण में समीक्षा व निबंध में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में आयोजन किया गया।
तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता में समीक्षा परमार प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व अनुप्रिया नौटियाल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका बिष्ट ने प्रथम, आदिति बिष्ट द्वितीय और श्रुति नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में समीक्षा ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय व अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं क्विज में विनय पाल व उनकी टीम बी प्रथम, खुशबू एवं टीम डी द्वितीय व हिमांशी एवं टीम ई तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विभाग में विभागीय परिषद का गठन भी किया गया। परिषद के गठन में सर्वसम्मति से विनय पाल को अध्यक्ष, खुशबू रावत को उपाध्यक्ष, प्रीती रांगड़ को सचिव, प्रिया को सहसचिव व अनुप्रिया नौटियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जयलक्ष्मी रावत ने छात्रों को वनस्पति विज्ञान के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने की। कार्यक्रम में डॉ. ऋचा बधानी, डॉ. आराधना, डॉ. रीना, डॉ. संजीव लाल, विभाग प्रभारी डॉ. एमपीएस परमार विनय, शीतल आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos