सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tiles Laid in River; Lakhs of Rupees Wasted in the Name of a Road

Uttarkashi News: नदी में बिछाई टाइल, रास्ते के नाम पर डूबे लाखों रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Tiles Laid in River; Lakhs of Rupees Wasted in the Name of a Road
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया भष्ट्राचार का आरोप, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
Trending Videos

पुरोला। घुंडाड़ा गांव में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत मरघट के सार्वजनिक रास्ते के निर्माण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित घुंडाड़ा गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से लगभग 26 लाख की लागत से गांव से कमल नदी घाट तक दीवार व इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाना था लेकिन ठेकेदार ने मानकों की अनदेखी करते हुए कार्य को गलत स्थान पर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि घुंडाड़ा गांव के नीचे कमल नदी पुल के पास, जहां बरसात के समय नदी का जलस्तर बढ़ने पर पूरा क्षेत्र डूब जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पहले से भरे गए कॉलम के ऊपर बिना दीवार व खंडजा तैयार किए सीधे इंटरलॉकिंग टाइल बिछा दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना तकनीकी निरीक्षण और मानकों के निर्माण कार्य कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले की जल्द जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि ठेकेदार को करीब 120 मीटर मार्ग निर्माण के लिए लगभग दो लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में किए जा रहे कार्य को तत्काल रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही आगे कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed