{"_id":"69c3e643fd46c1b2d1096b51","slug":"chinyalisaur-wins-inaugural-volleyball-league-match-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118858-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ ने जीता वालीबॉल का उद्घाटन लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ ने जीता वालीबॉल का उद्घाटन लीग मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय मां गंगा यमुना वालीबॉल ट्रॉफी प्रतियोगिता का हुआ आगाज
उत्तरकाशी। शहर के रामलीला मैदान में जिलास्तरीय मां गंगा यमुना वालीबॉल ट्रॉफी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन लीग मैच चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें चिन्यालीसौड़ ने जीत दर्ज की।
दोनों टीम के बीच खेले गए उद्घाटन के लीग मुकाबले में चिन्यालीसौड़ ने पहला सेट 25-23 से जीता जबकि भटवाड़ी ने दूसरा सेट 25-20 से अपने नाम किया। निर्णायक तीसरे सेट में चिन्यालीसौड़ ने 25-23 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट ने किया।
उद्घाटन अवसर पर मैदान में प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरे मुकाबले में डुंडा ने पुरोला पर एकतरफा जीत दर्ज की। डुंडा ने पहला सेट 25-10 और दूसरा सेट 25-13 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में मोरी और नौगांव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मोरी ने पहला सेट 28-26 से जीता, जबकि नौगांव ने दूसरा सेट 26-24 से जीतकर वापसी की।
निर्णायक सेट में मोरी ने 15-9 से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। चौथे मैच में भटवाड़ी ने मोरी को 25-19 और 25-11 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अन्य लीग मैच जारी है। प्रतियोगिता 26 मार्च तक चलेगी, जिसमें जनपद के छह विकासखंड से चयनित 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक नवीन चन्द्र सुयाल, ठाकुर सिंह राणा, गीता पंवार, रमेश सिंह पंवार, कनिकपाल सिंह, विकास सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos