{"_id":"69c3e7de8aeff315590aadfe","slug":"construct-water-tanks-to-prevent-fire-incidents-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118864-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए बनाएं पानी के टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए बनाएं पानी के टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने फिताड़ी गांव पहुंचकर ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश
अग्निकांड के प्रभावितों को राहत सामग्री भी बांटी
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अग्निकांड प्रभावित गांव फिताड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अग्निकांड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए गांव में पानी के अतिरिक्त टैंक का निर्माण किया जाए। इससे इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समय पर पानी उपलब्ध हो पाएगा। साथ ही ग्रामीणों के अनुसार घटना का कारण बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अग्निकांड प्रभावित फिताड़ी गांव में पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के कारण शार्ट सर्किट हुआ और उसके बाद वह भीषण अग्निकांड में बदल गया। कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी।
ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने गांव में पानी की संचय की व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाटर टैंक केवल आगजनी की घटनाओं से निपटने में ही सहायक नहीं होगा बल्कि गांव के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति भी हो पाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगली जिला योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने को कहा।
Trending Videos