सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People Create Ruckus Over Non-Availability of Cylinders

Uttarkashi News: सिलिंडर नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 25 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
People Create Ruckus Over Non-Availability of Cylinders
विज्ञापन
जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेजबाजी, तिराहे पर लगाया जाम
Trending Videos

लोगों का गुस्सा देख जिला प्रशासन ने भिजवाया सिलिंडर का वाहन
उत्तरकाशी। बुधवार को लंबगांव मोटर मार्ग पर जोशियाड़ा लदाड़ी बैंड के समीप रसोई गैस सिलिंडर के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। वाहन नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक तिराहे पर जाम लगने से आम राहगीर खासे परेशान रहे। बाद में जिला प्रशासन को गैस सिलिंडर का वाहन भेजना पड़ा।

लदाड़ी बैंड पर करीब 400 लोग सुबह तीन बजे से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन दो दिन से वाहन नहीं पहुंचने के कारण स्थिति बिगड़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग ने सिलिंडर का वाहन पहुंचाने का दावा किया था मगर नहीं पहुंची और लोग इंतजार करते रह गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जब लोगों को बताया कि गैस सिलिंडर का वाहन नहीं आएगा तो भीड़ आक्रोशित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबगांव मोटर मार्ग बैंड पर चारों ओर जाम लगा दिया गया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को तत्काल गैस की गाड़ी मौके पर भेजनी पड़ी जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, आपूर्ति कम होने के कारण कई लोगों को बिना सिलिंडर के लिए ही लौटना पड़ा। इसी तरह लक्षेश्वर क्षेत्र में भी सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रही लेकिन पर्याप्त गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पूर्ति विभाग अशीष कुमार ने बताया कि लदाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर वाहन को तत्काल भिजवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed