सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CDO XI Wins Friendly Cricket Match by Eight Runs

Uttarkashi News: सीडीओ इलेवन ने आठ रन से जीता मैत्री क्रिकेट मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
CDO XI Wins Friendly Cricket Match by Eight Runs
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में अधिकारियों के बीच हुआ मैत्री मैच
Trending Videos

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में अधिकारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सीडीओ इलेवन ने 15 ओवर में 122 रन बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडी इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 114 रन में समेट गई जिसे सीडीओ इलेवन ने आठ रन से जीत हासिल की।

बृहस्पतिवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ सीडीओ जय भारत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मैत्री मैच न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं बल्कि अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। साथ ही खेल हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ रखने का एक अच्छा माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सीडीओ इलेवन के कप्तान जय भारत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सीडीओ इलेवन की टीम ने 122 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडी इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 114 रन ही बना सकी।
सीडीओ इलेवन की ओर से प्रवेंद्र ने 41 रनों की पारी खेली और सतीश ने तीन विकेट अपनी टीम के लिए लिए। वहीं, पीडी इलेवन की ओर से पंकज नेगी ने 52 रन की पारी खेली। मैच के समापन पर सीडीओ जयभारत सिंह ने बेहतर कैच के लिए जग्गू को पारितोष देकर सम्मानित किया। वहीं, अच्छी अंपायर के लिए विजय बड़ोनी को भी पारितोष देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीडी अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह, डीडीओ रमेशचंद्र आर्य, परियोजना प्रबंधक रीप कपील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed