सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Intensive Campaign Against Child Labor Conducted in Purola

Uttarkashi News: बाल श्रम के खिलाफ चलाया गया सघन अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Intensive Campaign Against Child Labor Conducted in Purola
विज्ञापन
पुरोला। जनपद स्तरीय डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की टीम ने बृहस्पतिवार को पुरोला क्षेत्र में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सघन अभियान चलाया। टीम ने आमजन को जागरूक किया कि बच्चों को भीख देने के बजाय संबंधित विभाग को सूचना दें।
Trending Videos


श्रम परिवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाल श्रम में संलिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना व समाज में इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अभियान के दौरान टीम की ओर से बाजार क्षेत्र के ढाबों, दुकानों एवं अन्य संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ भी विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। इस मौके पर बीईओ पूजा नेगी, श्रम परिवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल, प्रोबेशन अधिकारी रघुवीर बिष्ट, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पुष्पा चौहान, सदस्य पमिता थपलियाल, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अनूप रतूड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed