सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Decision Taken to Impose a Liquor Ban in Patudi and Dhungaldhar

Uttarkashi News: पटूड़ी और ढुंगालधार में शराबबंदी का लिया गया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Decision Taken to Impose a Liquor Ban in Patudi and Dhungaldhar
विज्ञापन
शराब पिलाने पर लगाया जाएगा 51 हजार का जुर्माना
Trending Videos

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ग्राम सभा पटूड़ी-ढुंगालधार में ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक समस्याओं को देखते हुए शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। गांव की खुली बैठक में तय किया गया कि विवाह समारोह या मेहंदी जैसे कार्यक्रमों में मेहमानों को शराब पिलाने पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

ढुंगालधार में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तय किया कि आगामी एक अप्रैल से क्षेत्र में शराबबंदी के नियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत शादी, समारोह, जन्मदिन या किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पिलाने पर संबंधित व्यक्ति पर 51 हजार का जुर्माना लगेगा, जबकि किसी भी कार्यक्रम में शराब पीकर हुड़दंग या अभद्र व्यवहार करने पर 2100 का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियम के पालन और कार्रवाई का अधिकार दोनों ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों को सौंपा गया। बैठक में सुशील, भगवानदेई, नीलम, राजकुमारी, बीरेंद्र सिंह चौहान, उत्तम सिंह, कुलदीप, सत्यपाल सिंह, बिशनपाल, राजेंद्र सिंह, महिपाल चौहान, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed