सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vanshika, Ashish, and Sheetal Named Best Volunteers

Uttarkashi News: वंशिका, आशीष और शीतल बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 17 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Vanshika, Ashish, and Sheetal Named Best Volunteers
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। शिविर में वंशिका, आशीष और शीतल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी घोषित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवी चांदनी, वैष्णवी और वंशिका को भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजेंद्र लिंगवाल ने स्वयंसेवियों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने और शिविर में सीखे अनुभवों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता कैंतुरा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस मौके पर प्रो. कंचन सिंह, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. रवि चंद्र, डॉ. संगीता सिदोला, डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. नीलम प्रहरी और डॉ. बिट्टू सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed