सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Advance Bookings for Char Dham Yatra Decline; Business Owners Concerned

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा की एडवांस बुकिंग हुई कम, कारोबारी चिंतित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Advance Bookings for Char Dham Yatra Decline; Business Owners Concerned
विज्ञापन
यात्रा सीजन के नजदीक होने के बाद भी नहीं मिल रही है बुकिंग
Trending Videos

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा इस बार शुरू होने से पहले ही सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यात्रा सीजन के नजदीक आने के बावजूद उत्तरकाशी जिले के होटल, आश्रम और विश्राम गृहों में उम्मीद के अनुरूप एडवांस बुकिंग नहीं मिली है जिससे पर्यटन और होटल कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

होटल एसोसिएशन से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि अभी तक मात्र 15 से 20 प्रतिशत तक ही एडवांस बुकिंग मिली है जबकि बीते वर्ष इसी समय तक एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुका था। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि बार बुकिंग की रफ्तार बेहद धीमी है जो आने वाले सीजन में भारी आर्थिक नुकसान का संकेत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष और उससे उत्पन्न वैश्विक अस्थिरता का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। ईंधन संकट गहराने से रसोई गैस और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित हुई है जिससे लोगों का ध्यान फिलहाल घरेलू जरूरतों और खर्चों को संतुलित करने पर अधिक केंद्रित हो गया है। इसका सीधा असर लोगों के बीच तीर्थयात्रा की योजना बनाने पर पड़ा है।
वहीं होटल संचालकों को व्यवसायिक गैस सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिससे यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। यात्रा कारोबारी प्रकाश भद्री, सुभाष कुमांई का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो सीजन के दौरान सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था और धामों में सीमित संख्या की बाध्यता से भी होटल व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। यदि जल्द ही बुकिंग की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चारधाम यात्रा से जुड़े हजारों छोटे-बड़े कारोबारियों को इस सीजन में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed