सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One and a half dozen sheep and goats died after being struck by lightning

Uttarkashi News: बिजली की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन भेड़ बकरियों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
One and a half dozen sheep and goats died after being struck by lightning
विज्ञापन
- पुरोला के मोरी विकासखंड की घटना, अचानक खराब हुआ मौसम
Trending Videos

पुरोला। मोरी विकासखंड के सल्ला गांव के जंगलों में बीते शनिवार दोपहर बिजली गिरने से डेढ़ दर्जन से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हुआ और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चर रही भेड़-बकरियों पर बिजली गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कासला गांव निवासी चैन सिंह, जोत सिंह, संदीप, नारायण सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य भेड़ पालकों की भेड़-बकरियां जंगल में चरान चुगान के लिए गई हुई थीं। दोपहर में अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन भेड़ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चैन सिंह ने बताया कि इन दिनों मोरी पर्वतीय क्षेत्र में भेड़ पालक अपने पशुओं को जंगलों में चरान के लिए ले जाते हैं और अस्थायी डेरा डालकर वहीं रहते हैं। बीते शनिवार को भी भेड़ पालकों का डेरा सल्ला गांव के ऊपरी जंगलों में था। इस दौरान मौसम खराब हुआ और यह हादसा हो गया। पीड़ित भेड़ व बकरी पालकों ने प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed