{"_id":"69b945c609134afb450d798d","slug":"concern-expressed-over-rising-drug-abuse-and-cases-of-crimes-against-women-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118684-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बढ़ते नशे और महिला अपराध के मामलों पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बढ़ते नशे और महिला अपराध के मामलों पर चिंता जताई
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने जिले में बढ़ते नशे और महिला अपराध के मामलों पर चिंता जताई है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तरकाशी एक धार्मिक नगरी है लेकिन यहां अब शराब और नशे का असर बढ़ता जा रहा है।
मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह उत्तरकाशी में प्रेस वार्ता कर यूकेडी नेताओं ने जनपद के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि नशे को रोकने के लिए समाज और अभिभावकों को भी आगे आना होगा नहीं तो युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा सकती है।
पार्टी में अनुशासन समिति के अध्यक्ष राकेश सेमवाल ने कहा कि जिले में आई आपदाओं के बाद भी सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि जिले में महिला अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और यह चिंता की बात है। संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल जगूड़ी, कुलदीप कलूड़ा, कृष्णानंद बडोनी, प्रदीप रावत, विक्रम नेगी, लक्ष्मण राणा, प्रताप रमोला, उपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos