फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   60,000 Kanwariyas carried water from Gangotri and Yamunotri.

Uttarkashi News: 60 हजार कांवड़िये गंगोत्री-यमुनोत्री से ले गए जल

Sun, 09 Aug 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 09 Aug 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
60,000 Kanwariyas carried water from Gangotri and Yamunotri.
कांवड़ के लिए अंतिम चरण को देखते हुए एसपी ने गंगोत्री में किया निरीक्षण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री और गोमुख से रविवार शाम तक करीब साठ हजार कांवड़ यात्री गंगा व यमुना जल लेकर शिवालयों के लिए रवाना हो गए हैं। कांवड़ के अंतिम चरण में कांवड़ यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री यात्रा रूट व धाम में कैंप कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी कमलेश उपाध्याय ने पापड़गाड, भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन की ओर से निर्धारित यातायात, पार्किंग एवं बैरियर व्यवस्था का पालन करने, नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरफ सहित जवानोें की उचित संंख्या को तैनात रखा जाए। यात्रा को सुरक्षित व सुचारु बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed