सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A BJP government will be formed in the state for the third time: Chaudhary

प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनेगी : चौधरी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 14 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
A BJP government will be formed in the state for the third time: Chaudhary
विज्ञापन
मंत्री भरत चौधरी का नई टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Trending Videos


नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री बने भरत सिंह चौधरी के पहली बार नई टिहरी पहुंचने पर भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मंत्री चौधरी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। कहा कि 2027 में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार की बनेगी।
ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री भरत चौधरी का नई टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में स्वागत किया। मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि टिहरी और रुद्रप्रयाग आपस में लगे हुए जिले हैं। उनके मंत्री बनने का लाभ टिहरी वासियों को भी मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत इस बार सबसे ज्यादा सड़के स्वीकृत हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह,दार्जाधारी खेम सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, नगरपालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल आदि ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखणीधार के पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवाकोट में सड़क निर्माण की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा ने किसानों को मौन पालन करने हेतु प्रशिक्षण देने की मांग की। इस मौके पर रागिनी भट्ट, विमला खणका, अनीता भट्ट, मनीष राणा, नीरज खत्री, कृष्णा कोठारी, राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, तौफीक अहमद, असगर अली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed