{"_id":"6a05cfbf54da0260310a2c10","slug":"gas-cylinder-shortage-at-gangotri-dham-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119896-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में गैस सिलिंडर की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में गैस सिलिंडर की किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 14 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपूर्ति नहीं होने के कारण व्यवसायी और साधु संत पेरशान
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में रसोई गैस और व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने के कारण व्यापारियों सहित व्यवसायियों व साधु संतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यात्रियों को डीजल से संचालित स्टोव आदि में भोजन बनाकर देना पड़ रहा है। इसमें समय अधिक लगने के कारण कई बार यात्री बिना खाए ही जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक वहां पर आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठा रहे हैं।
गंगोत्री व्यापार मंडल व होटल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल, जयपाल रावत, जसपाल पंवार आदि का कहना है कि धाम मेें हर दिन दर्शन के लिए पंद्रह हजार से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। साथ ही रात्री में भी अच्छी संख्या में श्रद्धालु धाम में रुक रहे हैं लेकिन गंगोत्री में रसोई गैस और व्यवसायिक सिलिंडरोें की आपूर्ति न होने के कारण व्यवसायियों सहित वहां पर निवासरत साधु संतों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि डीजल से संचालित स्टोव आदि पर भोजन बनाने के लिए मजबूर हैं। साथ ही डीजल को लाने के लिए उन्हें जनपद मुख्यालय तक करीब सौ किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। एक बार एक एजेंसी की ओर से रसोई गैस लाई गई तो उसमेंं संख्या बहुत कम होने के कारण कुछ लोगों को ही मिल पाया था। जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि धाम में दो बार भारत गैस एजेंसी की गाड़ी भेजी गई थी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द ही अन्य एजेंसी की गैस भी भेजी जाएगी।
Trending Videos