सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The vagaries of the weather have shattered the hopes of apple growers.

Uttarkashi News: मौसम की बेरुखी ने तोड़ी सेब काश्तकारों की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 14 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
The vagaries of the weather have shattered the hopes of apple growers.
विज्ञापन
सूखे और बर्फबारी की कमी ने फसल हो गई है प्रभावित
Trending Videos




ओलावृष्टि व लगातार बारिश से सेब पर पड़ गए हैं गहरे निशान

नौगांव (उत्तरकाशी)। रवांई घाटी में इस वर्ष मौसम की बेरुखी ने सेब काश्तकारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पहले सूखे और बर्फबारी की कमी ने फसल को प्रभावित किया। वहीं बाद में हुई ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने उम्मीदें भी तोड़ दी। सेब के दानों पर पड़े ओलों के गहरे निशानों के कारण काश्तकारों को अच्छे दाम मिलने की संभावना भी धूमिल हो गई है। इस वर्ष सेब के बगीचों में पर्याप्त बर्फबारी नहीं हुई जिससे चिलिंग आवर्स की कमी बनी रही।



अप्रैल में फ्लावरिंग का पीक समय होता है जब मधुमक्खियां परागण कर बेहतर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है लेकिन इसी दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि से परागण धुल गया और बड़ी संख्या में फूल झड़ गए। रवांई घाटी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में हर वर्ष करीब 25 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है। यहां सैकड़ों परिवारों की आजीविका पूरी तरह सेब की खेती पर निर्भर है लेकिन इस बार मौसम की मार से काश्तकारों के लिए बगीचों में खाद, दवाई और रखरखाव पर सालभर किए गए खर्च की भरपाई करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे काश्तकारों ने तो फसल से लगभग उम्मीद छोड़ दी है। कई किसानों का कहना है कि यदि इस बार अपने खाने लायक सेब भी हो जाए तो वही बड़ी बात होगी। देवराना घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मौसम में लगातार आ रहे बदलाव और प्राकृतिक आपदाओं के कारण सेब उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने इसे भविष्य के लिए चिंताजनक संकेत बताते हुए सरकार से काश्तकारों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed