{"_id":"69d65905072a7b629e00cc2f","slug":"a-monitoring-committee-should-be-constituted-for-development-works-in-markets-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-118281-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाजारों में विकास कार्यों के लिए निगरानी समिति हो गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाजारों में विकास कार्यों के लिए निगरानी समिति हो गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार बचाना है तो अपने घर से रोकें ऑनलाइन शॉपिंग : मिश्रा
कंडीसौड़ / चंबा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने बाजारों में होने वाले विकास कार्यों में सुझाव, निगरानी के लिए समिति का गठन करने, कस्बाई बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने, व्यापारियों से संवाद बनाए रखने के लिए प्रत्येक तीन माह में बैठक आयोजित करने की मांग की।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा और महामंत्री प्रकाश मिश्रा का व्यापारियों ने कंडीसौड़, कमांद, चंबा, आगराखाल में स्वागत किया। चंबा में प्रदेशाध्यक्ष वर्मा ने जिला कार्य समिति के बैठक में शिरकत करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। महामंत्री मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों को अपने व्यापारिक हितों की रक्षा को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।
ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करने के लिए सर्वप्रथम अपने परिवारों को प्रेरित करें। किसी भी व्यापारी कर परिवार ऑनलाइन शॉपिंग न करें। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने टिहरी बांध प्रभावित व अन्य व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी ने जिले में संगठन की मजबूती के प्रयासों की जानकारी दी।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, सोमवारी लाल सकलानी, व्यापार मंडल नई टिहरी के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, बौराड़ी शिवराज सिंह सजवाण, चंबा बलबीर पुंडीर, भागीरथीपुरम अध्यक्ष शूरवीर पंवार, कोटीकाॅलोनी कुलदीप पंवार, लंबगांव राजीव पंवार, घनसाली स्नेह कैलाश बडोनी, थत्यूड़ अकबीर पंवार, आगराखाल डॉ. डीएन रतूड़ी मौजूद थे।
Trending Videos