सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham devotees will pass through a new path of faith to reach the temple in this time

Chamoli: बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ, मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Fri, 10 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बदरीनाथ में आस्था पथ बदल गया है। वहीं  मास्टर प्लान के कार्यों से इस बार यहां कम ही दुकानें संचालित होंगी।

Badrinath Dham devotees will  pass through a new path of faith to reach the temple in this time
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ धाम में इस बार मंंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नए आस्था पथ से गुजरना होगा। बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के चलते मंदिर तक पहुंचने का रूट बदल दिया गया है। श्रद्धालुओं को मानव कल्याण आश्रम के बजाय इस बार शंकराचार्य आश्रम से होते हुए वेटिंग लाइन तक पहुंचना होगा। जिन स्थानों पर मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी।

Trending Videos


बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक इलेक्टि्रकल व्हीकल रोड (ईवी) का निर्माण किया जाएगा। यहां के प्रभावित 14 दुकानदारों को पुलिस थाने से लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समीप अस्थाई दुकानें निर्मित होंगी। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: डॉलर की वजह से महंगा हो गया सोलर, आयोग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया ड्राफ्ट, मांगे सुझाव

साकेत तिराहे से पुल तक हटाई जाएंगी दुकानें 
साकेत तिराहे से पुराने पुल तक प्रसाद की करीब 16 दुकानें संचालित होती हैं। मास्टर प्लान के कार्यों से इस बार यहां कम ही दुकानें संचालित होंगी। इन दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के समीप शिफ्ट किया जाएगा। यहां अस्थाई दुकानों का निर्माण भी शुरू हो गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जद में आने से तीन मंजिला होटल को पूर्व में ही हटा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed