पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A seven-member mountaineering team, including two foreigners, scaled Kala Nag Peak.

Uttarkashi News: दो विदेशी सहित सात पर्वतारोही दल ने किया काला नाग चोटी का आरोहण

Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
A seven-member mountaineering team, including two foreigners, scaled Kala Nag Peak.
दल को कई कैंपों में करना पड़ा भारी हिमपात का सामना
विज्ञापन

काला नाग हरकीदून घाटी की सबसे ऊंची चोटी है
उत्तरकाशी। वियतनाम के दो विदेशी पर्वतारोहियों के सात सदस्यीय दल ने हरकीदून घाटी की समुद्रतल से करीब 20954 फीट की ऊंचाई पर स्थित काला नाग चोटी का सफल आरोहण किया। पर्वतारोहियों ने पूरा अभियान एक सप्ताह में पूरा किया। इस दौरान उन्हें कई कैंपोें में भारी हिमपात का सामना भी करना पड़ा। यह चोटी हरकीदून घाटी की सबसे ऊंची चोटी है। इसके आरोहण के बाद दल सुरक्षित लौट आया है।
ब्लैक पीक एडवेंचर के संयोजक यश पंवार ने बताया कि बीते 13 जून को वियतनाम के एक पुरूष और एक महिला ट्रैकर्स के साथ एक युवती सहित चार अन्य पर्वतारोहियों ने अपना अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी हिमपात का सामना भी करना पड़ा। कई बार आधी रात्री में ही एक कैंप से दूसरे कैंप तक दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

बीते 20 जून को सात सदस्यीय दल ने समुद्रतल से करीब 6387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काला नाग चोटी का सफल आरोहण किया। यह सरस्वती पर्वत शृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। यह दल सकुलशल सांकरी लौट आया है। दल में यश पंवार, विजय पंवार, खजान लाल, त्रेपन पंवार, श्रुति पंवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed