पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Decision taken to make the city encroachment-free at the Municipal Board meeting.

Uttarkashi News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने निर्णय

Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to make the city encroachment-free at the Municipal Board meeting.
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगरवासियों से सहयोग की अपील
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। पालिका बोर्ड ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की है।
नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोनिवि द्वारा निर्मित श्रीदेव सुमन शॉपिंग कॉम्पलेक्स और पालिका कार्यालय भवन को पालिका को हस्तांतरित करने के लिए लोनिवि से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया है। पालिका के स्वामित्व वाली आवासीय और व्यावसायिक भवन जिस व्यक्ति को आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

उसके द्वारा वह भवन स्वयं किसी तीसरे पक्ष को बेचने या किराए पर देने के मामले में कानूनी सलाह लेकर ऐसे आवंटन निरस्त करने पर चर्चा की गई। नगर का सौंदर्यकरण और पर्यटन के दृष्टिकोण से शहर में नालियों और पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए बोर्ड की ओर से पालिकाध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की प्रथम बैठक में आम जनमानस से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पालिका को सहयोग करने की अपील की गई है। अधिशासी अधिकारी एलम सिंह रावत ने बैठक का संचालन किया। बैठक में सभासद ममता, आभा पंवार, सचिन भंडारी, साकेत बिज्लवाण, पुष्पा राणा, रेखा आर्य और रवि नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed