{"_id":"6a4cdb0420945cb107075d5f","slug":"appointment-orders-for-the-24-selected-medical-officers-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120970-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चयनित 24 चिकित्साधिकारी की नियुक्ति के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चयनित 24 चिकित्साधिकारी की नियुक्ति के आदेश
Tue, 07 Jul 2026 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। उत्तराखंड में होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चयनित 24 चिकित्साधिकारी पिछले आठ महीनों से नियुक्ति के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने और जांच समाप्त होने के बावजूद नियुक्तियां लंबित रहने से न केवल चयनित अभ्यर्थियों में निराशा है बल्कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में रिक्त पद भी नहीं भर पाए हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल हस्तक्षेप कर नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की है।
यमुनोत्री के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2022 में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 24 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जुलाई 2025 में साक्षात्कार हुए और 25 नवंबर 2025 को अंतिम परिणाम घोषित कर सभी 24 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। चयन सूची जारी होने के करीब आठ माह बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं। संवाद