पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BDC meeting postponed following the ongoing sit-in protest in Bhatwari.

Uttarkashi News: भटवाड़ी में चल रहे धरने के बाद बीडीसी बैठक हुई स्थगित

Mon, 29 Jun 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 29 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
BDC meeting postponed following the ongoing sit-in protest in Bhatwari.
ब्लॉक प्रमुख ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को दिया समर्थन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन के कारण सोमवार को विकासखंड कार्यालय में प्रस्तावित बीडीसी बैठक का आयोजन नहीं हो पाया। ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। साथ ही शासन-प्रशासन से टकनौर क्षेत्र के लोगों की तीन सूत्रीय मांगे पूरी करने की मांग की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को रैथल गांव के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने में प्रतिभाग किया। साथ ही कहा कि जल्द ही सभी ग्रामीणों की ओर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भटवाड़ी रामलीला मैदान में केंद्रीय विद्यालय खोलने सहित गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण और तहसील में अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। सोमवार को रैथल के ग्रामीण धरने में पहुंचे। वहां पर उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही विकासखंड कार्यालय में प्रस्तावित बीडीसी बैठक को भी स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

क्योंकि टकनौर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधयों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। तब तक बीडीसी का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। कहा कि इसके बाद ग्राम जागरण अभियान के साथ क्षेत्र के सभी गांव के लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। बीडीसी बैठक स्थगित होने पर ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार धरनास्थल पर आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंची। इस मौके पर रमेश नेगी, विपिन राणा, विवेक नौटियाल, अशरफ खान, चत्तर सिंह, यजुवेंद्र रावत, विनोद, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed