{"_id":"6a425fcda34fb979c2065ae3","slug":"traffic-congestion-in-lambgaon-market-is-not-easing-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-119830-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लंबगांव बाजार में जाम नहीं हो रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लंबगांव बाजार में जाम नहीं हो रहा कम
Mon, 29 Jun 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन रेंगने से व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश, फंसे रहे स्थानीय लोग
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के मुख्य बाजार लंबगांव में लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को एक घंटे तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब नौ से दस बजे तक बाजार में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले दूर दराज के ग्रामीणों व स्थानीय लोग भी काफी देर तक फंसे रहे। लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
लंबगांव बाजार की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हर दिन बाजार में जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को हालात और अधिक खराब हो गए। मुख्य बाजार में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम के चलते पैदल चलने वाले लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, कोषाध्यक्ष अमन राणा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, नीरज रमोला का कहना है कि पिछले करीब दस दिनों से लगातार बाजार में जाम लग रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोग दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने बाजार की यातायात व्यवस्था लगभग होमगार्ड के भरोसे छोड़ रखी है। बाजार में नियमित पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने मांग की कि बाजार में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाए। ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिल सके।
लंबगांव बाजार में सड़क संकरी होने और बड़े वाहनों के आवागमन के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- दर्शन प्रसाद काला, थानाध्यक्ष लंबगांव