फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress raises questions over the shortage of specialist doctors.

Uttarkashi News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Congress raises questions over the shortage of specialist doctors.
पुरोला। यमुना घाटी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए देहरादून, विकासनगर और अन्य बड़े शहरों की ओर रेफर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सचिन कुमार ने पुरोला के उप जिला अस्पताल को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में उप जिला अस्पताल का बोर्ड तो लगा दिया गया है लेकिन इसके अनुरूप शासनादेश, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, संसाधन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कांग्रेस ने मांग की कि यमुना घाटी में स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल तैनाती की जाए। पुरोला उप जिला अस्पताल से संबंधित शासनादेश जारी कर आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed