सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Counseling of Drug-Addicted Youth Conducted at the Police Station

Uttarkashi News: कोतवाली में की नशे के आदी युवाओं की काउंसिलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Counseling of Drug-Addicted Youth Conducted at the Police Station
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एक ओर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है वहीं दूसरी ओर नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षक में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने चिह्नित नशाग्रस्त युवाओं की काउंसलिंग की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसके मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवा वर्ग तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहा है जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस अवसर पर युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस पर नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed