सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The safety of devotees at Yamunotri Dham rests in the hands of God.

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
The safety of devotees at Yamunotri Dham rests in the hands of God.
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी साफ दिख रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति नजर नहीं आ रही है।
Trending Videos

धाम में सुरक्षित स्नान घाट, पर्याप्त चेंजिंग रूम और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को कठिन परिस्थितियों में यमुना नदी में स्नान करना पड़ रहा है। यात्रा से जुड़े हुए लोगों और पुरोहित समाज के पुरुषोत्तम उनियाल, सुरेश उनियाल, मनमोहन उनियाल, सुरेश नौटियाल का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के महावीर सिंह पंवार ने सरकार से मांग की है कि यमुनोत्री धाम के समग्र विकास के लिए जल्द मास्टर प्लान तैयार कर उसे धरातल पर उतारा जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को संभालना और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed