सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Offer Bhagirathi not clothes and adornments, but cleanliness.

Uttarkashi News: भागीरथी को कपड़े और शृंगार नहीं, स्वच्छता करें भेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Offer Bhagirathi not clothes and adornments, but cleanliness.
विज्ञापन
गंगोत्री धाम में तीर्थयात्री नदी में साड़ियां, शृंगार के सामान के साथ बहा रहे पुराने कपड़े
Trending Videos

गंगा विचार मंच ने चलाया स्वच्छता अभियान, 100 बोरा कूड़ा किया एकत्र
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में आने वाले यात्री आस्था के नाम पर भागीरथी नदी को दूषित कर रहे हैं। इस वर्ष स्थिति अधिक गंभीर हो गई है। यात्री अब साड़ियां और शृंगार के सामान के साथ पुराने अंगवस्त्र व तौलिया भी नदी में बहा रहे हैं।
गंगा सप्तमी पर गंगा विचार मंच ने गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में गंगोत्री मंदिर समिति, पुरोहित सभा, गंगोत्री नेशनल पार्क, नगर पंचायत और साधु संत शामिल हुए। अभियान के दौरान नदी से प्रवाहित कपड़ों के एक सौ बोरे एकत्रित किए गए। उन्होंने नदी में श्रद्धा के नाम पर प्रवाहित की गई साड़ियों सहित शृंगार के सामान को भी एकत्रित किया। कई पुराने कपड़े और तौलिया भी नदी से मिले। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अभियान के समय भी यात्री गंगा में वस्त्र प्रवाहित कर रहे थे। गंगा विचार मंच ने यात्रियों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मां गंगा में किसी भी तरह की पूजन व शृंगार सामग्री प्रवाहित न करें। खासकर वस्त्र, साड़ी, धोती व कपड़े नदी में न डालें। बिष्ट ने मंदिर समिति से भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेंट करने को कहें।
अभियान में ईओ जयानंद सेमवाल, रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट, यशवंत चौहान, स्वामी बृजानंद, राजवीर रावत, बृज रमोला, दीपक सिंह, खेमराज राणा, महादेव प्रसाद, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, बीरबल रजवार, सतवीर, जयवीर, कुश राणा और श्रीदेव रावत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed