सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CPI workers staged a protest at the Collectorate.

Uttarkashi News: कलेक्ट्रेट में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
CPI workers staged a protest at the Collectorate.
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
Trending Videos

उत्तरकाशी। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर जिला मुख्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर व किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी प्रेषित किया।
सीपीआई कार्यकर्ता सोमवार को काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर मजदूरों और किसानों के हित में चर्चा हुई। इसके बाद जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार होते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सीपीआई नेता महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मजदूर और किसान बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम कानूनों में बदलाव, लेबर कोड लागू करना और सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण जैसे कदम मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निरस्त करने, बिजली संशोधन विधेयक व लेबर कोड वापस लेने, मनरेगा बहाल करने, स्मार्ट मीटर बंद करने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने, भोजन माताओं व नलकूप श्रमिकों को 21 हजार मासिक वेतन देने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में महावीर प्रसाद भट्ट, दुर्गा देवी, शीला देवी, रविन्द्री देवी, रेशमा देवी, राजेंद्र सिंह, अत्तर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनवीर सिंह, जगदीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed