{"_id":"69d77d8109d28986a80ec394","slug":"demand-for-an-adequate-supply-of-lpg-gas-prior-to-the-journey-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119177-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यात्रा से पहले एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यात्रा से पहले एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने जताई चिंता, बोले- पर्याप्त आपूर्ति की जाए
बड़कोट। आगामी चारधाम यात्रा के मध्यनजर बड़कोट क्षेत्र में एलपीजी गैस की कमी को लेकर व्यापार मंडल ने चिंता जताई है। व्यापार मंडल बड़कोट के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर गैस की सुचारु व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन गैरोला ने कहा कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। यात्रा के दौरान बड़कोट क्षेत्र में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों पर भोजन व आवास की व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में एलपीजी गैस की आपूर्ति में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कमर्शियल व रसोई गैस की भारी कमी है जिससे होटल व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते गैस आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।
व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर बड़कोट क्षेत्र में एलपीजी गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला, मनोज अग्रवाल, संजय राणा, सोहन सिंह, संजय राणा, नीतीश आदि शामिल रहे।
Trending Videos