सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for the construction of a permanent building at Purola PG College.

Uttarkashi News: पुरोला पीजी कॉलेज में स्थायी भवन निर्माण की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of a permanent building at Purola PG College.
विज्ञापन
पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में छात्र संघ भवन निर्माण की मांग उठी है। कॉलेज के पास अभी तक अपना स्थायी भवन नहीं है। छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस संबंध में यमुना घाटी भ्रमण पर आए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को पत्र सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की।
Trending Videos


छात्रसंघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने बताया कि छात्र संघ भवन का निर्माण अनिवार्य है ताकि छात्र संघ पदाधिकारी विद्यार्थियों की समस्याएं सुन सकें और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर नियमित चर्चा कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्रसंघ के पास कोई स्थायी भवन नहीं है जिससे छात्र समस्याओं के समाधान और संवाद में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्र संघ द्वारा शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। भवन के निर्माण से छात्र गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी और छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सकेगा। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष सलोनी राठौर, चन्द्रकान्ता रावत, रीतिक चुनार, अभिषेक लौथानी, रीतिन नौटियाल, गौतम पंवार, महादेव कंडियाल, अनिला चौहान, काजल चौहान, यशवंत कंडियाल, कपिल कलूड़ा, आयुष कुमार, समीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed