{"_id":"69c5309ea453486da706277f","slug":"crowds-of-devotees-throng-the-temples-of-the-goddess-to-worship-mother-mahagauri-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118878-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मां महागौरी की आराधना के लिए देवी मंदिरों में जटी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मां महागौरी की आराधना के लिए देवी मंदिरों में जटी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्र के अष्टमी स्वरूप मां महागौरी की आराधना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा पंडालों में दिनभर पूजन, यज्ञ व हवन का सिलसिला चलता रहा। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं, लोगों ने अपने घरों में कन्या पूजन कर अपनी परिवार व क्षेत्र की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।
बृहस्पतिवार को सुबह से जिले के शक्ति मंदिर, कुटेटी देवी, महषिासुरमर्दिनी, अन्नपूर्णा, दुर्गा, चंदोमति, दक्षिण काली माता, राजराजेश्वरी आदि मंदिरों में श्रद्धालुाओं का तांता जुटने लगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के आठवे स्वरूप मां महागौरी की विधि विधान से पूजा की। इसके साथ ही विद्धानों, पंडितों व पुरोहितों ने हवन कराने के बाद कन्याओं और ब्राह्मणों को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। साथ ही नौ कन्याओं और एक बटुक का पूजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धोकर, उनके मस्तक पर रोली-चावल से टीका लगाकर हाथ में मौली धागा बांध। वहीं, पुष्पमाला पहना कर चुनरी ओढ़ाई गई। बाद में भोजन में हलवा पूरी, चना, मीठा आदि खिलाया गया। वहीं रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में रात्री को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। वहीं, कहीं जनपद के कई जगहों पर लोगों ने हरियाली काट कर नवरात्र के पर्व का समापन किया।
Trending Videos