{"_id":"69c92d751e802a6c8c0e4bb8","slug":"inspection-of-arrangements-at-the-juvenile-observation-home-and-old-age-home-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118946-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाल संप्रेषण गृह और वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाल संप्रेषण गृह और वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने रविवार को डुंडा स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह और वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल गृह में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आधुनिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्हें बेहतर गाइडेंस के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि समाज के वंचित और संवेदनशील वर्गों विशेषकर किशोरों और वृद्धजनों के उत्थान के लिए सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राजकीय संरक्षण में रह रहे हर व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन, उचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन का लक्ष्य है।
वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण करने और आश्रम में ठंड व गर्मी के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos