{"_id":"69ca81db68164b5d1c0bc407","slug":"people-yearning-for-basic-amenities-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118963-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर छह अप्रैल से क्रमिक धरने पर बैठने की दी चेतावनी
उत्तरकाशी। धौंतरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नेटवर्क सहित अन्य कई सुविधाएं न होने के कारण लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की गई लेकिन कार्रवाई न होने पर अब छह अप्रैल से कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक धरना शुरू किया जाएगा।
विधायक को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ठांडी कमद, धौंतरी, श्रीकालखाल व बड़ेथ क्षेत्र की 25 ग्राम सभाओं के लिए आधार केंद्र स्थापित किया जाए। गाजणा क्षेत्र में लंबे समय से नेटवर्क समस्या बनी है। इसको लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। कमद क्षेत्र की सात ग्राम सभाएं नेटवर्क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है।
स्थानीय लोगों ने किसान सम्मान निधि के सरलीकरण के साथ गांव-गांव में केवाईसी शिविर लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और यूनिटों के निस्तारण के लिए ग्राम स्तर पर भी शिविर लगे। साथ ही उत्तरकाशी से लंबगांव तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने और धौंतरी पुलिस चौकी को पूर्व स्थान पर दोबारा स्थापित करने की भी मांग रखी है।
क्षेत्र के धन सिंह पंवार ने बताया कि पहले भी रातलधार और धौंतरी क्षेत्र से संबंधित समस्याएं उठाई गई थी। इसके लिए 15 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने में सोहनपाल राणा, अनुराग, सत्ये सिंह राणा, दीपक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos