सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   If Yatra-related demands are not met, the Gangotri Valley will be closed. Uttarkashi

Uttarkashi News: यात्रा से संबंधित मांगों का नहीं हुआ निस्तारण तो बंद की जाएगी गंगोत्री घाटी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
If Yatra-related demands are not met, the Gangotri Valley will be closed.
Uttarkashi
विज्ञापन

Trending Videos
उत्तरकाशी। गंगोत्री मंदिर समिति सहित जिला होटल एसोसिएशन, नगर व्यापार मंडल और बस व टैक्सी संघ से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में यात्रियों की सीमित संख्या का समाप्त करने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में आगामी दो अप्रैल को डीएम से मुलाकात कर शासन तक बात पहुंचाई जाएगी। अगर उसके बाद भी समाधान नहीं होता है। तो यात्रा के दौरान गंगोत्री घाटी में सभी व्यवस्थाओं को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मंगलवार को पेट्रोल पंप के समीप गंगोत्री धर्मशाला में गंगोत्री मंदिर समिति सहित जिला होटल एसोसिएशन, नगर व्यापार मंडल और बस व टैक्सी संघ से जुड़े लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। उसमें यात्रियों की सीमित संख्या सहित बैरियर, गंगोत्री हाईवे की वर्तमान स्थिति, गोमुख में ट्रैकरों की संख्या बढ़ाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। उसमें वक्ताओं ने कहा कि चारधाम यात्रा को शुरू होने में महज अब बीस दिन का समय शेष रह गया है। लेकिन डबरानी में भूस्खलन जोन सहित गंगोत्री हाईवे की स्थिति नहीं सुधारी गई है। बीते सोमवार को वहां पर हुए भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन अभी तक उसकी स्थिति सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। साथ ही सरकार के सीमित संख्या के कारण होटलोें में बुकिंग नहीं आ रही है। साथ ही यात्रा पर वैश्विक युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है। इसके साथ ही कहा कि जगह-जगह बैरियर होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हीना पंजीकरण बैरियर के अलावा सभी को हटाया जाए। साथ ही हीना में स्थानीय टैक्सी और वाहनों को यात्रा के समय नहीं रोका जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में दो अप्रैल को डीएम को ज्ञापन सौंपकर शासन को समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। अगर उसके बाद समाधान नहीं हुआ तो यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेश सेमवाल, अजय पुरी, शैलेंद्र मटूड़ा, खुशहाल नेगी, अनिल नौटियाल, कृपाराम सेमवाल, अशोक सेमवाल, सुभाष कुमांई, सतेंद्र सेमवाल, चंद्रवीर रावत, रमेश सेमवाल, अनीश नेगी, गजपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed