सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The municipality has piled up garbage bags outside the Tabakhani tunnel

Uttarkashi News: ताबांखानी सुरंग के बाहर पालिका ने लगा दिए कूड़ों से भरे बोरों के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The municipality has piled up garbage bags outside the Tabakhani tunnel
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में ताबांखानी क्षेत्र से पुराना कूड़ा तो लगभग पूरी तरह हटा दिया गया है, लेकिन रोजाना जमा होने वाले कचरे की समस्या अब भी बनी हुई है। वर्तमान में हालात यह हैं कि नया कूड़ा सुरंग के बाहर ही डाला जा रहा है जिससे गंदगी फिर से फैलने लगी है। ज्ञानसू छोर से गंगोत्री हाईवे किनारे भी कई स्थानों पर कूड़े के बोरे रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
Trending Videos

नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट की ओर से सालों से नगर क्षेत्र का कूड़ा तांबाखानी सुरंग के बाहर गंगोत्री हाईवे पर डंप किया जा रहा है। कूड़े की वजह से वहां पर बदबू फैलने के साथ ही गंगा भागीरथी में कूड़ा गिर रहा था। इस वजह से वहां पर कूड़ा डंप करने का लगातार विरोध हुआ जिसे देखते हुए नगरपालिका ने जमा कचरे को सालों बाद लगभग हटा दिया है, लेकिन अब भी समस्या शहरी क्षेत्र में हर दिन एकत्रित होने वाले कई टन कचरे के निस्तारण की बनी हुई है। अब जबकि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में कचरे की समस्या और विकराल हो सकती है। पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में चार से पांच गुना अधिक कूड़ा एकत्रित होता है। ऐसे में कूड़ा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन जाता है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कचरे के स्थायी निस्तारण के लिए उसे एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि समस्या का दीर्घकालिक समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed