सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi-Lambgaon Motor Road Narrowed by Construction Materials

Uttarkashi News: निर्माण सामग्री से संकरा हुआ उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 30 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi-Lambgaon Motor Road Narrowed by Construction Materials
विज्ञापन
सड़क किनारे जगह-जगह लगे हैं रेत-पत्थर के ढेर
Trending Videos

दोपहिया और चौपाहिया वाहन चालक खतरे की जद में
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर तिलोथ पावर हाउस की ओर जाने वाले रास्ते के पास सड़क किनारे डाली गई रेत, मिट्टी और पत्थरों के ढेर दुर्घटना का सबब बने हैं। निर्माण सामग्री सड़क तक फैली हुई है जिससे मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में अचानक सामने आने वाले रेत-बजरी के ढेर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते सामग्री लंबे समय से सड़क किनारे डाली गई है लेकिन इसे हटाने या सुरक्षित ढंग से रखने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। रात के समय वहां पर कोई रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप, सुमित ने बताया कि सड़क पर पत्थर व रेत के ढेर लगे होने से कई बार सामने से आने वाले वाहनों के जोरदार टक्कर की आशंका बनी रहती है। लंबगांव और उत्तरकाशी के साथ ही केदारनाथ धाम का एक वैकल्पिक रूट भी है। यात्रा सीजन के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क पर इस तरह की लापरवाही आने वाले समय में यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से निर्माण सामग्री हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed