{"_id":"69ce763941ecd5b8760e9ab9","slug":"gangotri-traders-outraged-over-passenger-limits-and-dilapidated-highway-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119025-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यात्री सीमा और बदहाल हाईवे पर भड़के गंगोत्री के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यात्री सीमा और बदहाल हाईवे पर भड़के गंगोत्री के कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में डीएम से मुलाकात करते यात्रा से जुड़े विभिन्न संगठन के लोग। स्रोत सूचना
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपाकर जल्द समस्या हल करने की मांग
यात्रा व्यवस्थाओं को नहीं सुधारने पर 25 अप्रैल से सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम यात्रा से जुड़े गंगोत्री मंदिर समिति सहित होटल एसोसिएशन, टैक्सी-मैक्सी और यातायात व्यवस्था से जुड़े संगठनों के लोगों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि जल्द चारधाम यात्रा से यात्रियों की सीमित संख्या के निर्णय को नहीं हटाया गया, व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो 25 अप्रैल से गंगा घाटी में सभी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जिला सहित गंगोत्री होटल एसोसिएशन सहित मंदिर समिति, टैक्सी-मैक्सी और यातायात व्यवस्था से जुड़े लोगों ने डीएम प्रशांत आर्य और एसपी कमलेश उपाध्याय के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वह यात्रा में लंबे समय से यात्रियों की सीमित संख्या का समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही यात्रा रूटों पर जगह-जगह बैरियरों पर यात्रियों को न रोका जाए लेकिन आज तक इन मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया।
वहीं, आपदा में क्षतिग्रस्त गंगोत्री हाईवे का अभी सुधारीकरण और मरम्मतीकरण नहीं किया गया है। सोनगाड के समीप भागीरथी नदी और सड़क का स्तर बराबर है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ते ही वहां सड़क बह जाएगी। लिम्चागाड में क्षतिग्रस्त सड़क सहित पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है।
यात्रा से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है लेकिन धरातल पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। इसलिए अगर जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो 25 अप्रैल से गंगोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ सभी होटल, ढाबे, वाहनों की व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर शैलेंद्र मटूड़ा, अजय पुरी, खुशहाल सिंह नेगी, अशोक सेमवाल, गजपाल रावत, अनीश नेगी, सुभाष कुमांई, धीरज सेमवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos