सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to Seize Powers of Municipal Chairperson and Transfer Executive Officer

Uttarkashi News: पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज और ईओ के ट्रांसफर की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to Seize Powers of Municipal Chairperson and Transfer Executive Officer
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। नगर पालिका में अनदेखी और भ्रष्टाचार के विरोध में सभासदों का क्रामिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। साथ ही सभासदों ने नगर पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली के वित्तीय अधिकार सीज करने और ईओ बीरेंद्र सिंह पंवार का स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
Trending Videos

रविवार को धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में हुए सभी निर्माण कार्यों, निविदाओं और खरीद फरोख्त की स्वतंत्र व उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली के वित्तीय अधिकार और ईओ का स्थानांतरण करने, पालिकाध्यक्ष की वित्तीय अधिकार सीज करने, निष्पक्ष जांच के लिए सक्षम अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभासदों के धरने को दूसरा दिन है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सभासद मनीष कुकरेती, विशना देवी, लीला रावत, प्रवीन गुनसोला, सिद्धार्थ नौटियाल, सविता पंवार, मनवीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed