सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youths Conduct Cleanliness Drive at Yamunotri Dham

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 05 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Youths Conduct Cleanliness Drive at Yamunotri Dham
विज्ञापन
30 क्विंटल कूड़ा किया एकत्रित, दो-तीन वर्षों से धाम में जमा था कूड़ा
Trending Videos

बड़कोट। यमुनोत्री धाम में विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 30 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। कूड़ा पिछले दो-तीन वर्षों से धाम व आसपास के क्षेत्रों में जमा था।
नमामि यमुने स्वच्छता मिशन के तहत सीएआईएमएस होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट कोटद्वार से आए दीपक नेगी, अमित खर्ती सहित देहरादून से आए युवाओं ने स्थानीय युवाओं में शामिल अनोज उनियाल, ममलेश, निखिल रावत विक्की, मनीष और जय कृष्णा आदि ने यमुनोत्री धाम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही एकत्रित किए गए कूड़े को खच्चरों कर माध्यम से जानकीचट्टी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकारी व गैर-सरकारी स्तर पर हर वर्ष सफाई और कूड़ा निस्तारण के नाम पर बजट खर्च किया जाता है। वहीं, जमीनी हकीकत इसके उलट है। धाम क्षेत्र में बीते दो-तीन सालों से कूड़ा जमा हो रहा है। इसमें से कुछ कूड़ा यमुना नदी में बह जाता है और कुछ को जला दिया जाता है। इससे नदी के उद्गम स्थल से ही यमुना के प्रदूषित होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। युवाओं ने प्रशासन से अपील की है कि कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed