{"_id":"69d25454971e869a3f0af1a7","slug":"several-traders-affected-by-the-widening-of-the-yamunotri-highway-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119097-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण से कई व्यापारी हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण से कई व्यापारी हुए प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने की मुआवजे की मांग, कई समक्ष पैदा रोजी-रोटी का संकट
नौगांव (उत्तरकाशी)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारियों ने यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि डामटा से बड़कोट दोबाटा तक किराये की दुकान चलाने वाले दर्जनों व्यापारी हाईवे चौड़ीकरण से बेघर हो गए हैं। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
रविवार को नौगांव में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर डामटा से बड़कोट खरादी तक अतिथि देवो भव की कार्य संस्कृति के तहत प्रत्येक नगर इकाई के पदाधिकारी किसी एक वाहन को रोक कर यात्रियों का माला पहना कर स्वागत करेंगे। साथ ही प्रत्येक व्यापारी के लिए अपने प्रतिष्ठान पर अपना सही नाम पता लिखना अनिवार्य किया गया है।
व्यापारियों का कहना था कि फड़ और फेरी का व्यवसाय करने वाले बाहरी लोग गांव में नशे का बीज बो रहे हैं जिन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। जिन व्यापारियों का पंजीकरण और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया गया वह पूरा कर लें। इस मौके पर प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, सुरेंद्र रावत, हरदेव सिंह राणा, तिलक चंद रमोला, लायबर सिंह, नितिन चौहान, विपिन रमोला, धनवीर रावत, चतर सिंह, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos