{"_id":"69ce73addb37ac1a800c6d1b","slug":"yamuna-highway-traffic-halted-for-seven-hours-due-to-landslide-in-sayanachatti-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119023-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Highway: स्यानाचट्टी में सड़क कटिंग के कारण हुआ भूस्खलन, मलबा आने से सात घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Highway: स्यानाचट्टी में सड़क कटिंग के कारण हुआ भूस्खलन, मलबा आने से सात घंटे ठप रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
यमुनोत्री हाईवे पर इन दिनों पाली गाड से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 20-25 किमी हिस्से में ऑल वेदर परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। आज स्यानाचट्टी में सुबह करीब आठ बजे कटिंग के कारण भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर पसर गया।
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण के तहत अनियंत्रित कटिंग से परेशानी लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को सुबह स्यानाचट्टी क्षेत्र में सड़क कटिंग के कारण भूस्खलन से हाईवे पर भारी मलबा और बोल्डर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। करीब सात घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
Trending Videos
यमुनोत्री हाईवे पर इन दिनों पाली गाड से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 20-25 किमी हिस्से में ऑल वेदर परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी हिस्सों पर कटिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को स्यानाचट्टी में सुबह करीब आठ बजे कटिंग के कारण भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi News: यात्री सीमा और बदहाल हाईवे पर भड़के गंगोत्री के कारोबारी
इससे मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। एनएच की मशीनरी को मलबा साफ करने में करीब सात घंटे लगे और दोपहर तीन बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारू किया जा सका। स्थानीय निवासी देवराज पंवार, जयपाल सिंह रावत, मुकेश चौहान, चित्रमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पाली गाड से जानकीचट्टी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में निर्माण एजेंसी मनमानी कर रहा है।
अनियंत्रित कटिंग के कारण लगातार भूस्खलन का खतरा बना है। बीते माह भी स्यानाचट्टी में सड़क कटिंग के दौरान बोल्डर एक होटल के ऊपर आ गिर गया था जो होटल की दीवार पर आकर रुका। उन्होंने निर्माण कार्य को नियंत्रित ढंग से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन