सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pm narendra Modi will gift several schemes to Uttarakhand this time too visiting on April 14 read All Updates

PM Modi: इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को देंगे कई योजनाओं की सौगात, पांच महीने बाद 14 अप्रैल को आएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Apr 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी का उत्तराखंड से आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री इस बार भी देवभूमि को कई योजनाओं की सौगात देंगे। 

Pm narendra Modi will gift several schemes to Uttarakhand this time too visiting on April 14 read All Updates
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को कई योजनाओं की सौगात देंगे। उत्तराखंड के साथ उनका आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है।

Trending Videos

पांच महीने के बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। इससे पहले नौ नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री ने एफआरआई परिसर में राज्य के विकास के लिए 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसके साथ ही विकसित उत्तराखंड के लिए वेडिंग डेस्टीनेशन, एक जिला एक मेला समेत कई मंत्र दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों में काफी उत्साह है। देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के साथ ही अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ने सीमांत गांवों का प्रवास किया। चमोली जिले के माणा गांव, उत्तरकाशी जिले के मुखवा, पिथौरागढ़ के आदि कैलाश का प्रवास कर देश दुनिया में पहचान दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed