सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The city of Kashi resounded with chants of victory for Bajrang Bali.

Uttarkashi News: बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठी काशी नगरी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 02 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
The city of Kashi resounded with chants of victory for Bajrang Bali.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालकर मंदिर पर नये ध्वजा चढ़ाई गए। वहीं, पूरे काशी नगरी में बजरंग बली के नारों से गूंज उठा। इसके साथ मंदिर परिसर में शंख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अतुल भट्ट प्रथम रहे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर बजरंग बली के नारों से गूंज गया। मंदिर परिसर में आयोजित शंख ध्वनि प्रतियोगिता में नरेश नौटियाल द्वितीय और दिव्यांशु जुयाल तृतीय रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, शिव प्रसाद भट्ट, रविंद्र नौटियाल, रामगोपाल पैन्यूली, हरि सिंह राणा, प्रेम सिंह पंवार, माधव नौटियाल, द्वारिका प्रसाद नौटियाल, दिवाकर भट्ट, पारस विजल्वाण, हरीश नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed