सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One-Week Roster Issued for Cylinder Supply

Uttarkashi News: सिलिंडर की आपूर्ति के लिए जारी किया गया एक सप्ताह का रोस्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 30 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
One-Week Roster Issued for Cylinder Supply
विज्ञापन
छह अप्रैल तक जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में होगा वितरण
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या और कई स्थानों पर लग रही लंबी लाइन को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग और गैए एजेंसी की ओर से एक सप्ताह का रोस्टर जारी किया गया है। इसके अनुसार आज से छह अप्रैल तक जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर का वाहन चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर आपूर्ति को पूरा करवाएगा।
जनपद में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग सिलिंडर का वाहन पहुंचने की सूचना पर सुबह तड़के तीन से चार बजे से ही लाइनों में खड़े होकर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कई स्थानों पर वाहन न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिन जोशियाड़ा में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग जाम कर दिया था। साथ ही इससे पूर्व लदाड़ी बैंड के समीप भी लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। उसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने अब गैस आपूर्ति के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी गैस एजेंसी की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 31 मार्च को गणेशपुर और ज्ञानसू पुलिस लाइन में रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। उसके बाद एक अप्रैल को मुस्टिकसौड़, दो अप्रैल को नेताला, तीन को कलेक्ट्रेट कॉलोनी, चार को जोशियाड़ा पार्किंग सहित पांच अप्रैल को रामलीला मैदान और छह अप्रैल को पटुड़ी धनारी में गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed