सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on Empowering Children's Learning Abilities

Uttarkashi News: बच्चों में सीखने की क्षमता को सशक्त बनाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 29 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Empowering Children's Learning Abilities
विज्ञापन
शिक्षा महाेत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया बाल शोध मेला
Trending Videos

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के राजकीय आदर्श प्राथमिक स्कूल में शिक्षा महोत्सव कार्यक्रम के तहत बाल शोध मेला आयोजित किया गया। उसमें नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों में सीखने की क्षमता को सशक्त बनाने और अनुभवात्मक और आनंदमय शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
बाल शोध मेले में शैक्षिक नवाचारी स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने करके सीखने और प्रदर्शित करने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। फ्योंली मासिक पत्रिका के स्टॉल में बच्चों द्वारा तैयार की गई पत्रिका का प्रदर्शन किया गया और हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में रोचक मुहावरे, पहेलियां, कहानियां एवं रचनात्मक लेखन शामिल था। गणित के स्टॉल में बच्चों ने अनुमान लगाने की क्षमता को खेल-खेल में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी ड्रा आरुषि चौहान ने प्रथम पुरस्कार इंडक्शन प्राप्त किया। सिमरन ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक केतली, अर्पित चौहान ने तृतीय पुरस्कार प्रेस, और अंशिक भट्ट ने तृतीय पुरस्कार टिफिन जीता। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुनीता देवी, डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी, बीईओ हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, प्रवक्ता श्री देवेंद्र सिंह भंडारी और प्रमोद पैन्यूली,आजम, दुर्गा प्रसाद कंसवाल, दिनेश रावत, दिनेश जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed