सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Highway: PWD Carving a Path by Cutting Through Glaciers and Fallen Trees

यमुनोत्री हाईवे : ग्लेशियर और गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता बना रहा लोनिवि

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 26 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Highway: PWD Carving a Path by Cutting Through Glaciers and Fallen Trees
विज्ञापन
जल्द रास्ता खोलने के लिए लोनिवि ने मजदूरों ने बढ़ाई संख्या
Trending Videos

बड़कोट। यमुनोत्री धाम में जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भारी बर्फबारी और बारिश के चलते मार्ग पर जमा बर्फ, मलबा, गिरे पेड़ और ग्लेशियर आने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। मार्ग से ग्लेशियर और गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता खोला जा रहा है। इस काम के लिए लोनिवि ने वहां पर मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी है।

पिछले दिनों मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि यमुनोत्री पैदल मार्ग को खोलने के लिए वहां पर काम धीमी गति से चल रहा है। इसके बाद पैदल मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया। विभाग के ईई तरुण कांबोज के निर्देशन में टीम कटर मशीनों की मदद से मार्ग में गिरे पेड़ों, तनों और जड़ों को हटाने का कार्य कर रही है। साथ ही ग्लेशियर और मलबे को साफ कर रास्ता सुचारू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने साफ किया है कि अभी भी कई स्थानों पर आवाजाही जोखिम भरी बनी है। मजदूर लगातार संवेदनशील जगहों पर सफाई और मरम्मत कार्य में जुटे हैं ताकि मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। यहां आपदा के कारण पैदल मार्ग के साथ टिनशेड और रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा था। फिलहाल इनकी मरम्मत का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
ईई ने बताया कि मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बना दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जेई और एई के हड़ताल पर होने से कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारी फील्ड में निगरानी रखते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed