{"_id":"6af712d206957c0ae10dc65d","slug":"demand-to-ban-unauthorized-movement-in-gangotri-dham-during-winter-season-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-123305-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में शीतकाल में अनाधिकृत आवाजाही पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में शीतकाल में अनाधिकृत आवाजाही पर रोक लगाने की मांग
Fri, 13 Nov 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
शीतकाल में प्रशासन की अनुमति लेने की व्यवस्था की जाए
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने शीतकाल में अनाधिकृत आवाजाही को प्रतिबंधित करने की मांग की है। उनका कहना है कि गंगोत्री धाम जाने के लिए शीतकाल में प्रशासन की अनुमति लेने की व्यवस्था की जाए।
गंगोत्री के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल, इंद्रदेव सेमवाल, चंद्र सिंह, जसपाल पंवार सहित स्थानीय व्यापारियों,होटल एसोसिएशन साधु समाज ने प्रशासन से मांग की है कि शीतकाल के दौरान धाम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनाधिकृत आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। केवल प्रशासन की लिखित अनुमति के बाद ही धाम में जाने दिया जाए।
गत वर्ष कपाट बंद होने के बाद कुछ असामाजिक तत्व और बाहरी लोग सुनसान इलाके का फायदा उठाकर धाम क्षेत्र में पहुंच गए थे। इन लोगों ने वहां न केवल शोर किया बल्कि संपत्तियों में तोड़फोड़ कर होटलों एवं सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान भी पहुंचाया था। बीते साल की घटनाओं को देखते हुए इस वर्ष पहले से ही सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों और चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि किसी व्यक्ति या दल को किसी आवश्यक कार्य से धाम जाना भी हो, तो उसे प्रशासन से विधिवत अनुमति (परमिशन) लेना अनिवार्य किया जाए।