{"_id":"6a425cc4b6c9fef7dc0a5f85","slug":"departments-with-poor-rankings-should-improve-their-functioning-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120804-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: खराब रैंकिंग वाले विभाग सुधारें कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: खराब रैंकिंग वाले विभाग सुधारें कार्यप्रणाली
Mon, 29 Jun 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
उत्तरकाशी। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सोमवार को उत्तरकाशी में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डी श्रेणी में शामिल विभाग तत्काल कार्य संस्कृति में बदलाव लाए और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित परिणाम दें।
जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष गैरोला ने बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी और सभी विभागों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए प्रत्येक विभाग की जवाबदेही तय है और बेहतर परिणाम देने वाले विभागों से अन्य विभागों को भी सीख लेनी चाहिए। बैठक में प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रो. पीसी महालनोबिस को स्मरण करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आंकड़ों और सांख्यिकी की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह, डीएफओ डीपी बलूनी, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद, डीडीओ रमेशचंद्र आर्य, सीएओ एसएस वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल मौजूद रहे।