फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dilapidated path connecting to Dabra Tok poses a hazard

Uttarkashi News: डाबरा तोक को जोड़ने वाला खस्ताहाल मार्ग बना खतरा

Fri, 24 Jul 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated path connecting to Dabra Tok poses a hazard
- ग्रामीणों ने उठाई चौड़ीकरण की मांग
विज्ञापन

पुरोला। विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत ओसला में सड़क से डाबरा तोक तक जाने वाला अश्व व जनसंपर्क मार्ग खस्ताहाल और संकरा होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का ककारण बना हुआ है। बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति और अधिक खराब होने लगी है जिससे पैदल चलना जोखिमभरा हो गया है।

ग्रामीणों ने मार्ग की हालत में सुधार की मांग के लिए शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच से गुजरने वाला यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। कई स्थानों पर मार्ग इतना संकरा हो चुका है कि एक व्यक्ति का सुरक्षित निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों व बुजुर्गों और दैनिक आवाजाही करने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है। ग्राम प्रधान बृजमोहन लाल ने बताया कि ओसला विश्व प्रसिद्ध पर्यटन गांव है जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग की जर्जर स्थिति क्षेत्र की पर्यटन छवि को भी प्रभावित कर रही है। उनका कहना है कि मार्ग का चौड़ीकरण होने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान बृजमोहन लाल सहित मीनाक्षी राणा, जगतिमां पंवार, रमेश मलाठा, विजय राणा, रमेश चौहान, दीपक राणा, त्रेपन दास, दीपक रावत, गोविंद राणा, प्रेम चौहान, बिशन लाल, रणदेव राणा समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed